चाणक्य नीति
- भगवान मूर्तियों में नहीं है| आपकी अनुभूति आपका ईश्वर है|आत्मा आपका मंदिर है|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- जैसे ही भय आपके करीब आये, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए| विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- संतुलित दिमाग जैसी कोई सादगी नहीं है, संतोष जैसा कोई सुख नहीं है, लोभ जैसी कोई बीमारी नहीं है,और दया जैसा कोई पुण्य नहीं है|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- कोई काम शुरू करने से पहले, स्वंय से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा| और जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढें|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- संसार एक कड़वा वृक्ष है, इसके दो फल ही अमृत जैसे मीठे होते हैं – एक मधुर वाणी और दूसरी सज्जनों की संगति।
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- परिश्रम वह चाबी है,जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है |
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- एक बार काम शुरू कर लें तो असफलता का डर नहीं रखें और न ही काम को छोड़ें। निष्ठा से काम करने वाले ही सबसे सुखी हैं।
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- जब तक आपका शरीर स्वस्थ्य और नियंत्रण में है और मृत्यु दूर है, अपनी आत्मा को बचाने कि कोशिश कीजिये| जब मृत्यु सर पर आजायेगी तब आप क्या कर पाएंगे?
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- जिस प्रकार एक सूखे पेड़ को अगर आग लगा दी जाये तो वह पूरा जंगल जला देता है, उसी प्रकार एक पापी पुत्र पुरे परिवार को बर्वाद कर देता है|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- सबसे बड़ा गुरु मन्त्र है :- कभी भी अपने राज़ दूसरों को मत बताएं, ये आपको बर्वाद कर देगा|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है| लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है| ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमे स्वार्थ ना हो, यह कड़वा सच है|
Chanakya Niti – चाणक्य नीति
- अपमानित होके जीने से अच्छा मरना है| मृत्यु तो बस एक क्षण का दुःख देती है, लेकिन अपमान हर दिन जीवन में दुःख लाता है|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें